एजुकेशन

Jharkhand Board 8th Result 2024 Declared: जारी हो गया झारखंड बोर्ड 8वीं का रिजल्ट, jacresults.nic.in पर करें चेक

Jharkhand Board 8th Result 2024 Declared: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल Jharkhand Board 8th में कुल 5,61,774 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। लंबे समय से स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है।

Image

Jac 8th Result 2024 Declared

Photo : Times Now Digital

Jharkhand Board 8th Result 2024 Declared: झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल Jharkhand Board 8th में कुल 5,61,774 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। लंबे समय से स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2024 को ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर के जरिए स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड 8वीं की परीक्षा में 5,43,164 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे, जिनमें 5,15,688 सफल रहे थे। इस वर्ष 94.15 फीसदी पास घोषित किए गए हैं।

JAC 8th Result 2024: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • इसके बाद झारखंड बोर्ड 8वीं 2024 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
  • झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट सामने होगा।
  • झारखंड बोर्ड 8वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रखख लें।

JAC 8th Result 2024 District Wise

झारखंड बोर्ड 8वीं का रिलल्ट जिलेवार जारी किया गया है। इस साल झारखंड में हजारीबाग जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। यहां 97.06 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। वहीं सबसे बुरा रिजल्ट जामताड़ा जिले का रहा है। जहां 90.17 फीसदी बच्चे पास हुए। छात्रों की मार्कशीट में नीचे बताए डिटेल्स होंगे।

  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • बोर्ड का नाम
  • परीक्षा वर्ष
  • स्कूल का नाम और कोड
  • जेएसी यूआईडी
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल नंबर

छात्रों को ध्यान रहे कि झारखंड बोर्ड 8वीं की मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज कुल प्राप्त अंक, अपना नाम, पता, विषय, रोल नंबर, स्कूल का नाम जैसी सभी डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें। अगर किसी स्टूडेंट्स की मार्कशीट में कोई गलती हो तो जल्द से जल्द उसे ठीक करवा लें। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article