एजुकेशन

Jharkhand Board 10th 12th Admit Card 2024: जारी हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

JAC Jharkhand Board 10th 12th Admit Card 2024: झारखंड अकेडमिट काउंसिल, रांची ने कक्षा 10वीं 12वीं का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Jharkhand Board 10th 12th Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें झारखंड बोर्ड का एडमिट कार्ड

JAC Jharkhand Board 10th 12th Admit Card 2024: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (Jharkhand Board Admit Card) खबर है। झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Jharkhand Board Class 10th Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं इस बार फरवरी में आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएगी। मैट्रिक की परीक्षाएं पहला पाली में सुबह 09 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजकर 5 मिनट तक निर्धारित होगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक होगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

JAC Jharkhand Board 10th 12th Admit Card 2024 Download

  • सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board Class 10th 12th Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्र यहां अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Jharkhand Board Admit Card: एडमिट कार्ड में ये जानकारी

  1. परीक्षार्थी का नाम
  2. छात्र के पिता का नाम
  3. परीक्षार्थी का रोल नंबर
  4. स्कूल का नाम
  5. स्कूल कोड
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का कोड

JAC Class 10th Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे छात्रों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित स्कूल में संपर्क करें। साथ ही ध्यान रहे एडमिट कार्ड पर स्कूल के प्राचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article