एजुकेशन

JEE Main Session 1 Answer Key, Result 2026: घोषित हुई जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट की तारीख, इस दिन जारी होगी आंसर की

JEE Main Session 1 Answer Key, Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन सेशन 1 आंसर की और रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर की व रिजल्ट चेक कर सकेगे। यहां देखें कब जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट।

Image

JEE Main Session 1 Answer Key, Result 2026: यहां देखें कब जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 आंसर की आर रिजल्ट

JEE Main Session 1 Answer Key, Result 2026: जेईई मेन सेश 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Session 1 Answer Key) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 4 फरवरी को जेईई मेन 2026 सेशन 1 की आंसर की जारी (JEE Main Session 1 Result) कर देगा। यहां आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 5 फरवरी तक का समय दिया जाएगा। वहीं रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

JEE Main Session 1 Answer Key: कब होगी जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा

बता दें जेईई मेन सेशन 2 के लिए 1 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 25 फरवरी 2026 है। ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं जेईई मेन सेशन 1 की आंसर की व रिस्पांस शीट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main Session 1 Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर JEE Main Session 1 Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

JEE Main Session 1 Result 2026 Date: कब जारी होगा जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी होने की उम्मीद है। नतीजे का ऐलान होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

JEE Main Session 1 Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर JEE Main Session 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यहां आप जेईई मेन सेशन 1 आंसर की व रिजल्ट से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article