एजुकेशन

JEE Main 2025 Session 2: जल्द जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड, jeemain.nta.nic.in से करें उाउनलोड

JEE Main 2025 Session 2 Admit Card: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होने वाला है। इन एडमिट कार्ड को jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा, जानें डाउनलोड करने का तरीका

Image

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड

JEE Main 2025 Session 2 Admit Card Release Date: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इन एडमिट कार्ड को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in से JEE Main 2025 Session 2 Admit Card Download कर सकते हैं।

JEE Main 2025 Session 2 Exam Date

यह परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। NTA के अनुसार, एडमिट कार्ड 29 या 30 मार्च को किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी किए जाने के बाद JEE Main 2025 Session 2 Admit Card Download Link को इस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी शेयर किया जाएगा।

JEE Main 2025 Session 2

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्म तिथि डिटेल्स की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र जैसी जानकारी होगी।

कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएंगे
  • होमपेज पर 'JEE Main 2025 Session 2 Admit Card Download Link' पर जाएंगे
  • अपना रजिस्टशन नंबर और जन्म तिथि डालेंगे।
  • 'सबमिट' पर क्लिक करें ।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

JEE Main 2025 Session 2 Exam

जेईई मेन्स 2025 सेशन 2 परीक्षा पेपर 1 (बीटेक) के लिए 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल, 2025 को और पेपर 2 (बी.आर्क और बी.प्लान) के लिए 9 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। यदि एडमिट कार्ड में कोई जानकारी गड़बड़ी है, तो आप तुरंत NTA हेल्पडेस्क को सूचित कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article