Jammu rain BSF Constable GD recruitment drive suspended: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। लगातार भारी वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ने से चौथे तवी पुल के पास सड़क बह गई है। जम्मू जिला प्रशासन के नेतृत्व में एक त्वरित बहु-एजेंसी अभियान में मंगलवार को शहर भर में अचानक आई बाढ़ और जलभराव के बाद 3,500 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जम्मू संभाग में बारिश को देखते हुए, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शहीद वीर सिंह स्टेडियम, पलौरा कैंप, जम्मू में चल रहे कांस्टेबल (जीडी) भर्ती अभियान को मंगलवार (26 अगस्त) के लिए स्थगित कर दिया। भर्ती प्रक्रिया अब 3 सितंबर 2025 को पुनर्निर्धारित की गई है।
बता दें कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शहीद वीर सिंह स्टेडियम, पलौरा कैंप, जम्मू में चल रहे कांस्टेबल (जीडी) भर्ती अभियान को मंगलवार (26 अगस्त) के लिए स्थगित कर दिया। भर्ती प्रक्रिया अब 3 सितंबर 2025 को पुनर्निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में PET (Physical Efficiency Test) और PST (Physical Standards Test) के दौरान पारदर्शिता हेतु RFID तकनीक का उपयोग किया जा रहा है
कक्षा 10वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थगित
जम्मू संभाग में मूसलाधार बारिश और बाढ़ जैसी स्थितियों के चलते मंगलवार को कई अहम गतिविधियाँ प्रभावित रहीं। इसमें स्कूलों की छुट्टी, भर्ती अभियान की स्थगन, और बोर्ड परीक्षाओं की स्थगितियां शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार (27 अगस्त को होने वाली) कक्षा 10वीं और 11वीं की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा निदेशक (जम्मू), नसीम जावेद चौधरी ने आदेश जारी कर कहा कि सरकारी एवं निजी सभी स्कूल बुधवार, 27 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे।
