एजुकेशन

Job Placement: दिल्‍ली की इस यूनिवर्सिटी में इंजीनियर्स छात्रों की बल्ले बल्ले, छात्रों को मिला लाखों का पैकेज

Job Placement: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जॉब प्लेसमेंट को लेकर नई खबर आई है, देश की सबसे चर्चित यूनिवर्सिटी में से एक जामिया में लाखों का पैकेज मिला है। जिस छात्र को 18 लाख का पैकेज मिला है उसे अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी ऑप्टम ने हायर किया है

Image

Jamia Placement

Job Placement: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जॉब प्लेसमेंट को लेकर नई खबर आई है, देश की सबसे चर्चित यूनिवर्सिटी में से एक जामिया में लाखों का पैकेज मिला है। प्लेसमेंट सीजन 2026 में बीटेक के छात्र को 18 लाख तक का पैकेज मिला है। इसके अलावा कई ऐसे छात्र रहे जिन्हें बड़ी व नामी कंपनी में प्लेसमेंट मिला है। जिस छात्र को 18 लाख का पैकेज मिला है, उसे अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी 'ऑप्टम' ने हायर किया है।

क्या होगी पोजिशन

अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी 'ऑप्टम' में वह छात्र सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर कार्य करेगा। ध्यान रहे, छात्र को यह अवसर प्री-प्लेसमेंट ऑफर के तहत मिला है।

16 लाख का पैकेज

मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो जामिया के 4 बीटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्रों को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने हायर किया है। उन्हें एप्लिकेशन इंजीनियर की पोस्ट मिलेगी, और हर छात्र को 16 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला मिलेगा।

वहीं, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के एक छात्र को दिग्गज कंपनी एक्सचेंज ने हायर किया है, इस छात्र को करीब 11.89 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा।

Jamia Placement Btech

इसी तरह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के तीन छात्रों को सीमेंस ने हायर किया, इनमें दो बीटेक छात्रों को ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के तौर पर 6 लाख रुपये सालाना पैकेज के साथ जॉब ऑफर हुई, जबकि एक एमटेक छात्र को पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी बनाया गया है, जिसके लिए उसे 9 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा।

जामिया ने अपने बयान में कहा, "ये उपलब्धियां छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल की इंडस्ट्री एकेडेमिया रिश्तों को मजबूत बनाने की निरंतर कोशिशों का नतीजा हैं।" जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रोफेसर मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने भी इन कामयाबियों की सराहना की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article