एजुकेशन

International Womens Day Essay In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ इस तरह लिखें निबंध, मिलेंगे पूरे मार्क्स

International Womens Day Essay, Nibandh In Hindi 2026 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध): हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया (International Womens Day Essay In Hindi) जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार दिलाने और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत बनाना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1908 में हुई थी। ऐसे में यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदा निबंध लेकर आए हैं। इस तरह निबंध लिखकर आप पूरे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।

Image

International Womens Day Essay In Hindi 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे लिखें शानदार निबंध

International Womens Day Essay, Nibandh In Hindi 2026 (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध) 2026: नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान, नारी से ही रोशन, यह सारा जहान...दुनियाभर में महिलाओं के योगदान, संघर्ष और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया (International Womens Day Essay) जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार दिलाने और समाज में उनकी स्थिति को मजबूत (International Womens Day Essay In Hindi) बनाना है। इस दिन दुनियाभर में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाती, समाधान खोजे जाते हैं और संकल्प लिए जाते हैं। बता दें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है।

कहा जाता है कि पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 1909 में मनाया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार निबंध लेकर आए हैं। इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर इस तरह निबंध लिखकर आप शत प्रतिशत मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। यहां देखें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार निबंध।

International Womens Day Essay: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे लिखें निबंध

यदि आप भी इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो ध्यान रहे सेंटेंस फ्रेमिंग या शब्दों में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। साथ ही निबंध दिए गए सीमित शब्दों में लिखें। वहीं यदि आप चाहते हैं कि आपका निबंध पढ़ने वाले की आंखें पन्ने से हटने का नाम ना लें तो सबसे पहले अपने निबंध का एक प्रारूप तैयार कर लें। इसे चार से पांच भागों में विभाजित कर लें।

International Womens Day Essay: ऐसे तैयार करें निबंध का प्रारूप

  1. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध कैसे लिखें
  2. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है
  3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब है
  4. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिव का महत्व
  5. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास
  6. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिस क्यों मनाया जाता है

International Womens Day Essay In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे लिखें निबंध

इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर निबंध की शुरुआत इसके इतिहास से करें। बता दें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 1908 में हुई थी। दरअसल इस दिन की उत्पत्ति एक मजदूर आंदोलन से हुई। जब लगभग 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में नौकरी में कम घंटों व बेहतर वेतन की मांग की थी। साथ ही मतदान करने के अधिकार की मांग भी की थी। इसके एक साल बाद वर्ष 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 28 फरवरी को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था। वहीं बाद में क्लारा जेटकिन ने 1910 में कामकाजी महिलाओं की एक इंटरनेशनल प्रेस कांफ्रेंस में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा। इस दौरान करीब 17 देशों की महिलाएं उपस्थित थी। इसके बाद साल 1911 में आस्ट्रिया, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड और जर्मनी में सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। ऐसे में यदि आप भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसका जिक्र करना ना भूलें।

महिला दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेजों और विभिन्न संस्थाओं में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें भाषण, निबंध प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह शामिल होते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के योगदान को सराहा जाता है और समाज को यह संदेश दिया जाता है कि महिलाओं का सम्मान करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article