एजुकेशन

Indira Gandhi Quotes in Hindi: बड़े काम की हैं इंदिरा गांधी की ये बातें, छात्र आज ही बांध लें गांठ

Indira Gandhi Quotes in Hindi for Students: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर,1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी को भारत के इतिहास में आयरन लेडी के नाम से जाना गया। उनके विचार छात्रों और युवाओं को प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Indira Gandhi Quotes for Students (Image: INC Website)

Indira Gandhi Quotes for Students (Image: INC Website)

Indira Gandhi Quotes in Hindi for Students: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर,1917 को हुआ था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। इंदिरा गांधी 24 जनवरी 1966 को पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इसके बाद 14 जनवरी 1980 को दोबारा इस जिम्मेदारी को संभालने का मौका मिला। इंदिरा गांधी को भारत के इतिहास में आयरन लेडी के नाम से जाना गया। उनके विचार छात्रों और युवाओं को प्रेरणा देने का काम करते हैं। आइये जानते हैं इंदिरा गांधी के प्रेरक विचार-

Indira Gandhi Motivational Quotes

मैं दुनिया को टुकड़ों में देखना पसंद नहीं करती हूं। हम एक दुनिया हैं।

प्रसन्नता दिमाग की एक अवस्था है। मेरा मानना है कि आप हमेशा खुश नहीं रह सकते हैं। कोई आदमी एक चीज को लेकर प्रसन्न हो सकता है लेकिन अन्य चीजों से नहीं।

Indira Gandhi Inspirational Quotes

लोकप्रियता गुणवत्ता की गारंटी नहीं है।

जिंदगी का उद्देश्य विश्वास करना, उम्मीद करना और चेष्टा करना है।

जब कभी भी आप एक कदम आगे बढ़ाते हैं, आप किसी न किसी को डिस्टर्ब करते हैं।

Indira Gandhi Ke Vichar

जो अपने देश की सेवा करते हैं, उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।

आप मुट्ठी बंद करके हाथ नहीं मिला सकते हैं।

सवाल करने की ताकत सभी मानवीय विकास का आधार है।

Indira Gandhi Biography: इंदिरा गांधी जीवन परिचय

इंदिरा गांधी 1955 में कांग्रेस कार्यसमिति और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं। 1958 में, केंद्रीय संसदीय बोर्ड में शामिल हुईं। वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय एकता परिषद की अध्यक्ष, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महिला विभाग की प्रमुख भी रहीं। इंदिरा गांधी 1959 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं और 1960 तक और फिर जनवरी 1978 से इस पद पर रहीं।

लेटेस्ट न्यूज

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव Author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article