एजुकेशन

Indian Army Day 2025: 15 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है थल सेना दिवस, क्या है इसका इतिहास, जानें इस साल की थीम

Indian Army Day 2025 History and Theme: इस साल पूरा देश 77वां भारतीय थल सेना दिवस मना रहा है। हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। ये दिन मां भारती के वीर सपूतों के शौर्य को सलाम करने और उनके बलिदान को याद करने का होता हैं। 24 घंटे देश सेवा में जुटे जवानों को नमन करने वाले इस दिन का इतिहास क्या है? क्यों 15 जनवरी को ही यह दिवस मनाया जाता है? आइए इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

Image

थल सेना दिवस 2025

Photo : Times Now Digital

Indian Army Day 2025 History and Theme: आज यानी 15 जनवरी 2025 को भारतीय थल सेना दिवस देशभर में मनाया जा रहा है। देश सेवा में 24 घंटे जुटे जवानों को नमन करने के लिए मनाया जाता है। ऐसे में कई सवाल निकलकर सामने आते हैं कि 15 जनवरी के दिन ही थल सेना दिवस क्यों मनाया जाता है? थल सेना दिवस का इतिहास (History of Army Day 2025) क्या है? इस साल थल सेना दिवस किस नए थीम के साथ मनाया जा रहा है? आइए इन सभी सवालों का जवाब जानते हैं।

Indian Army Day 2025 History: थल सेना का इतिहास

भारतीय आर्मी का गठन ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1776 में कोलकाता में किया था। इस सेना पर देश की आजादी से पहले ब्रिटिश कमांडर का अधिकार था। साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तब भी भारतीय सेना का अध्यक्ष ब्रिटिश मूल का ही होता था। 2 साल बाद यानी साल 1949 में आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर ने अपना पद छोड़ दिया।

15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना की कमान भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा को सौंप दी गई। यह भारत के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। यही वजह है कि 15 जनवरी का दिन थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर होने के और पदभार संभालने की याद में हर साल इस दिवस को मनाया जाता है।

Indian Army Day Wishes: थल सेना दिवस पर ऐसे दें बधाई

वीर सपूतों के शौर्य को सलाम करने और उनके बलिदान को याद करते हुए इस खास मौके पर लोग संबंधियों, दोस्तों और सहकर्मियों को बधाई संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा भारतीय सेना के जवानों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हैं। कुछ शुभकामना संदेश नीचे देख सकते हैं-

"ये बात हवाओं को बताये रखना, रौशनी होगी बस चिरागों को जलाये रखना।।

लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की, ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना।" Happy Army Day 2025

"कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना, कभी तपती धूप में जलकर देख लेना।

कैसे होती है है हिफाजत देश की, कभी सरहद पर चल के देख लेना।" Happy Indian Army Day 2025

"अपना घर छोड़ कर, शरहद को अपना ठिकाना बना लिया,

जान हथेली पर रखकर, देश की हिफाजत को अपना धर्म बना लिया।" भारतीय सेना को नमन

Indian Army Day 2025 Theme: भारतीय सेना की थीम

थल सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन लोग भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को सम्मान देते हैं। हर साल यह दिन नई थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल "Samarth Bharat, Saksham Sena" यानी समर्थ भारत, सक्षम सेना थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसका अर्थ है हर क्षेत्र में समर्थ इस देश की सेना हर कठिन परिस्थिति के लिए सक्षम है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article