एजुकेशन

India Post GDS Result 2026 Date: कब जारी होगी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की 1st मेरिट लिस्ट, यहां देखें डेट

India Post GDS Result 2026 Date: इंडिया पोस्ट द्वारा 28,740 GDS पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी में ही पूरी हो गई थी। आवेदक अब पहली मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। जल्द इंडिया पोस्ट जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Image

कब जारी होगी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की 1st मेरिट लिस्ट

India Post GDS Result 2026 Date: इंडिया पोस्ट द्वारा निकाली गई ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 से 16 फरवरी तक पूरी कर ली थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 2 दिन 18 से 19 फरवरी तक आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार करने का मौका मिला था। क्योंकि अब इंडिया पोस्ट ने GDS भर्ती के लिए आवेदन प्राप्त कर लिए हैं तो अब जल्द ही इसकी पहली मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बेसब्री से मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कब जारी किया जाएगा India Post GDS Result 2026

इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट मार्च के पहले सप्ताह में 28,740 रिक्तियों को भरने के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर सकती है। बता दें कि यह एक संभावित तिथि है, जो बीते सालों के रुझानों के अनुसार है। इंडिया पोस्ट द्वारा आधिकारिक तौर पर इससे संबंधित कोई सूचना अभी जारी नहीं की गई है। माना जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में मेरिट लिस्ट यानी GDS रिजल्ट जारी हो सकता है।

पिछले रुझानों के बारे में बात करें तो इंडिया पोस्ट ने पिछली भर्ती में रिजल्ट 20 दिनों के अंदर जारी कर दिया था। जिसके अनुसार, माना जा रहा है कि इस बार का रिजल्ट मार्च के शुरुआती हफ्ते में जारी किया जाएगा।

पहली मेरिट लिस्ट के बाद क्या करें

जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट द्वारा जीडीएस की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

India Post GDS Merit List 2026 कैसे करें डाउनलोड करें

1. एक बार लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर के इंगेजमेंट लिंक पर क्लिक करें।

3. यहां राज्य का चयन करें और मेरिट लिस्ट पर क्लिक करें।

4. अब आपके सामने मेरिट लिस्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें आप डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

यदि आपका नाम इस मेरिट लिस्ट में आता है तो इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट लें। अपना मेल चेक करते रहें क्योंकि आपको मेल के माध्यम से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article