एजुकेशन

IIT JAM 2026 Admit Card OUT: आईआईटी बॉम्बे ने जारी किया जेएएम परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें चेक

IIT JAM 2026 Admit Card OUT: आईआईटी बॉम्बे ने जेएएम परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन एडमिट कार्ड को joaps.iitb.ac.in पर जारी किया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार क्रेडेंशियल का उपयोग करके IIT JAM 2026 Admit Card Download कर सकते हैं।

Image

आईआईटी बॉम्बे ने जारी किया जेएएम परीक्षा का एडमिट कार्ड

IIT JAM 2026 Admit Card OUT: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने आज, 13 जनवरी, 2026 को मास्टर डिग्री के लिए जॉइंट एडमिशन टेस्ट (JAM 2026) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके joaps.iitb.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, IIT JAM 2026 Exam का आयोजन 15 फरवरी, 2026 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। सुबह की शिफ्ट 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी।

IIT JAM 2026 Admit Card Step to Download

हॉल टिकट पाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • IIT JAM 2026 Admit Card Download Website joaps.iitb.ac.in पर जाएं।
  • अब, लॉगिन विंडो में एनरोलमेंट ID, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • IIT JAM 2026 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए सेव कर लें।

एक नजर IIT JAM 2026 Exam Pattern पर

परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रश्न कंप्यूटर स्क्रीन पर रैंडम क्रम में दिखाई देंगे। इसमें कुल 100 अंकों के 60 प्रश्न होंगे। पूरा प्रश्न पत्र तीन सेक्शन में बंटा होगा, जिनका नाम A, B और C है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article