एजुकेशन

ICSI CS December Admit Card 2025: जारी हो गया ICSI CS दिसंबर सत्र के लिए एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें चेक

ICSI CS December Admit Card 2025 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने ICSI सीएस दिसंबर सत्र के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट दिसंबर में कंपनी सेक्रेटरीज एग्जाम देंगे, वे ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ICSI CS दिसंबर सत्र के लिए एडमिट कार्ड

ICSI CS December Admit Card 2025 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने ICSI सीएस दिसंबर 2025 सत्र के लिए आज 12 दिसंबर को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, वे ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu या खबर में दिए लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

ये एडमिट कार्ड एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्रामके लिए जारी किया गया है।

कब है परीक्षा?

इस परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर से 29 दिसंबर, 2025 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

ICSI CS December Admit Card 2025 Download कैसे करें?

देखें स्टेप बाय स्टेप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका:

1. ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।

2. होम पेज पर मौजूद ICSI CS दिसंबर एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड डिस्प्ले हो जाएगा।

5. एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।

6. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें।

एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेने के बाद, स्टूडेंट्स उसमें दी गई सभी जानकारी जैसे नाम, फोटो, सिग्नेचर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा का स्टेज, परीक्षा सेंटर (नाम, पता, वगैरह), सिलेबस, ऑप्शनल सब्जेक्ट, परीक्षा का मीडियम और ग्रुप, परीक्षा की तारीखें और टाइमिंग, पेपर-वाइज़ छूट को ध्यान से चेक कर लें। ज़्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article