एजुकेशन

ICSE Class 10 Admit Card 2026 Released: जारी हुआ आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड, cisce.org पर करें डाउनलोड

ICSE Class 10 Admit Card 2026 Released: सीआईएससीई ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। संबंधित स्कूल ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ICSE Class 10 Admit Card 2026

ICSE Class 10 Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड

ICSE Class 10 Admit Card 2026 Released: आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए बड़ी (ICSE Class 10 Admit Card 2026) खबर है। सीआईएससीई ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर (ICSE Class 10 Admit Card) दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। ध्यान रहे कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकेंगे, क्योंकि इसे केवल स्कूल आईडी के माध्यम से ही एक्सेस किया जा सकता है। स्कूलों को अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करना होगा और फिर छात्रों को एडमिट कार्ड देना होगा।

ICSE Class 10th Admit Card 2026

बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में लिखा है कि छात्रों को कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के हॉल टिकट अपने विद्यालय से प्राप्त करना होगा। स्कूल नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए छात्रों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ICSE Class 10th Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले cisce.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CISCE ICSE/ISC Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां स्कूल अपना लॉगिन और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

ICSE Class 10 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. स्कूल का नाम
  5. स्कूल कोड
  6. परीक्षा का समय
  7. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का समय
  8. परीक्षा केंद्र का नाम
  9. परीक्षा केंद्र का पता
  10. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  11. हस्ताक्षर

ICSE Class 10 Exam Date 2026: कब होगी आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा

बता दें आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी। इसके बाद 20 फरवरी को लिटरेचन इन इंग्लिश पेपर 2 की परीक्षा है, 21 फरवरी को आर्ट पेपर 1, 23 फरवरी को ग्रुप 3 इलेक्टिव सेक्शन बी, 26 फरवरी को हिंदी का एग्जाम है। पूरी डेटशीट के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article