एजुकेशन

ICMAI ने जारी किया दिसंबर सत्र की परीक्षा का शिड्यूल, जानें कब से कब तक है परीक्षा

ICMAI CMA December 2024 Exam schedule: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने दिसंबर सत्र के लिए कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा तिथियों का शेड्यूल जारी कर दिया है।

Image

ICMAI ने जारी किया दिसंबर सत्र की परीक्षा का शिड्यूल

ICMAI CMA December 2024 Exam schedule: बड़ी खबर! कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी (CMA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे छात्र तैयार हो जाएं क्योंकि Institute of Cost Accountants of India (ICMAI) Cost and Management Accountancy (CMA) Foundation, Intermediate, and Final exam dates जारी कर दी गई हैं।

ICMAI CMA December 2024 सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार पूरा शेड्यूल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाने के अलावा इस खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, ICMAI CMA इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 10 से 17 दिसंबर, 2024 तक और फाउंडेशन परीक्षा 15 दिसंबर, 2024 को आयोजित करेगा। उम्मीदवार इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए 10 अक्टूबर तक और फाउंडेशन परीक्षा के लिए 15 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

कब तक भर सकेंगे फॉर्म

जिन उम्मीदवारों ने CMA कोर्स में दाखिला लिया है या जो पहले से ही CMA के छात्र हैं, वे 15 अक्टूबर तक CMA December Exam Form भर सकते हैं। CMA December 2024 के प्रवेश फॉर्म 31 जुलाई तक उपलब्ध हैं। 31 जुलाई की कटऑफ तिथि से पहले प्रवेश/नामांकन फॉर्म भरने में विफल रहने वाले उम्मीदवार CMA दिसंबर परीक्षा में बैठने के पात्र नहीं होंगे।

कितनी भरनी होगी फीस

CMA दिसंबर परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ, ICMAI ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा शुल्क बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है। फाइनल कोर्स के लिए CMA परीक्षा शुल्क एकल समूह के लिए उपस्थित होने वालों के लिए 1800 रुपये कर दिया गया है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article