एजुकेशन

IBPS SO Mains Result 2022: जारी हुआ आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन रिजल्ट, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 10, 2023, 08:07 PM IST

IBPS SO Mains Result 2022: आईबीपीएस एसओ मेन रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) मेन एग्जाम का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

IBPS SO Main Result 2022

IBPS SO Mains Result 2022, IBPS Specialist Officer Mains Result 2022-23 Declared: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 10 फरवरी 2023 को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबीपीएस एसओ मेन रिजल्ट 2022 (IBPS SO Main Result 2022) डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS SO Main Exam 2022: कब हुई परीक्षा

आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक किया गया था। वहीं, मुख्य परीक्षा 29 जनवरी को हुई। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। इंटरव्यू की तारीख तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से मुख्य परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट चेक करने की सुविधा 17 फरवरी तक ही उपलब्ध रहेगी।

How to download IBPS SO Main Result 2022

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • फिर 'Click here to view your result status of online main examination for CRP-SPL-XII' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अभ्यर्थी आईबीपीएस एसओ मेन रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS SO Mains Result 2022 - Direct Link

IBPS SO Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 710 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 नवंबर से 21 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article