एजुकेशन

IBPS RRB XII Recruitment 2023: जारी हुआ आईबीपीएस आरआरबी नोटिस, ibps.in पर कल से करें अप्लाई

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 1, 2023, 12:06 PM IST

IBPS RRB XII Recruitment 2023: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) में ऑफिसर स्केल I, II और III पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर नोटिस जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसके लिए 1 जून से अप्लाई कर सकेंगे।

Image

IBPS RRB XII Recruitment 2023

Photo : iStock

IBPS RRB XII Recruitment 2023, IBS RRB XII Notification 2023: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने रीजनल रूरल बैंक (RRB) में ऑफिसर स्केल I, II और III पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिस जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर 1 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून निर्धारित की गई है।

IBPS RRB Recruitment 2023: किन पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम के जरिए ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल II, ऑफिसर स्केल III, ट्रेजरी ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर और एग्रीक्लचर ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

IBPS RRB Exam 2023: कब होगी परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन अगस्त में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा सितंबर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। जिसे अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

IBPS RRB XII Exam 2023: क्या होनी चाहिए योग्यता

आरआरबी में ऑफिस असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। वहीं, ऑफिसर स्केल I पदों के लिए अधिकतम आयु 30 साल, ऑफिसर स्केल III के लिए 40 साल और अन्य पदों के लिए 32 साल है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी विस्तृत जानकारी के आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

IBPS RRB XII Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

आईबीपीएस आरआरबी के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 1 जून से 21 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एसएसी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपए शुल्क देना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article