एजुकेशन

IBPS PO Mains Result 2024: आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट का इंतजार, इस लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

IBPS PO Mains Result 2024: आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 4455 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

Image

IBPS PO Mains Result 2024 Date

IBPS PO Mains Result 2024: आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

IBPS PO Mains Result 2024: मेन्स रिजल्ट का इंतजार

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट जनवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download IBPS PO Mains Result 2024

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS PO Mains Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू राउंड में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 4455 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article