एजुकेशन

IBPS Clerk Prelims Result 2025: जल्द घोषित होगा आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

IBPS Clerk Prelims Result 2025 Date: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर (IBPS Clerk Prelims Result 2025) सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (IBPS Clerk Prelims Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

IBPS Clerk Prelims Result 2025 Date: यहां देखें आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट

IBPS Clerk Prelims Result 2025 Date: आईबीपीएस क्लर्क की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS Clerk Prelims Result 2025) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) जल्द ही क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान कर (IBPS Clerk Prelims Result) सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 13533 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

IBPS Clerk Prelims Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें इस बार आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स की परीक्षा 4, 5 और 11 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

IBPS Clerk Prelims Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IBPS Clerk Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

IBPS Clerk Prelims Result 2025: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

IBPS Clerk Prelims Result: यहां देखें मेंस परीक्षा की तारीख

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की ओर से क्लर्क भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीद है कि इससे पहले रिजल्ट का ऐलान कर दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article