IB ACIO Answer Key 2024, IB ACIO Provisional Answer Key 2024 Out: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 23 जनवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आईबी एसीआईओ आंसर-की 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
IB ACIO Exam 2024: जनवरी में हुई थी परीक्षा
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर एग्जाम का आयोजन 17 जनवरी और 18 जनवरी को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
IB ACIO Answer Key 2024: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
यदि अभ्यर्थी को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑलनाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download IB ACIO Answer Key 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
- फिर आईबी एसीआईओ आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
IB ACIO Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड 2 के कुल 995 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 के तहत 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
