IAF AFCAT 2026 Recruitment 2026: एयर फोर्स में जाना है और एएफ सीएटी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है, क्योंकि एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 17 नवंबर से शुरू होगा और 14 दिसंबर, 2025 को खत्म होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे इस खबर में योग्यता, आयु, पात्रता, फीस और परीक्षा के बारे में देख सकते हैं।
AFCAT 2026 Exam Date
परीक्षा में आज से ढाई माह से ज्यादा का समय बाकी है, आप अभी से तैयार में लग जाएं, क्योंकि AFCAT 2026 Exam का आयोजन 31 जनवरी, 2026 को किया जाएगा।
AFCAT 2026 Application Form
IAF AFCAT 2026 की परीक्षा फीस 550 रुपये + GST है।
IAF AFCAT 2026 Exam के बारे में
- इस परीक्षा में 100 सवाल होंगे, जो कुल 300 नंबर के होंगे।
- परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।
- ऑनलाइन परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल होंगे
- यह केवल इंग्लिश भाषा में होगी।
आयु पात्रता मानदंड
- AFCAT और NCC स्पेशल एंट्री के जरिए फ्लाइंग ब्रांच: 1 जनवरी, 2027 को 20 से 24 साल यानी 2 जनवरी, 2003 से 1 जनवरी, 2007 के बीच जन्मे उम्मीदवार (दोनों तारीखें शामिल)।
- DGCA (भारत) द्वारा जारी वैध और मौजूदा कमर्शियल पायलट लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 26 साल तक बढ़ाई जा सकती है, यानी 2 जनवरी, 2001 से 1 जनवरी, 2007 के बीच जन्मे उम्मीदवार (दोनों तारीखें शामिल)।
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) ब्रांच: 1 जनवरी, 2027 को 20 से 26 साल यानी 2 जनवरी, 2001 से 1 जनवरी, 2007 के बीच जन्मे उम्मीदवार (दोनों तारीखें शामिल)।
IAF AFCAT 2026 नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें
ज्यादा संबंधित डिटेल्स के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट, यानी afcat.edcil.co.in देख सकते हैं। या इस लिंक पर क्लिक करें - IAF AFCAT 2026 Notification Link
चयन प्रक्रिया
आमतौर पर इस प्रोसेस में एक लिखित परीक्षा होती है, जिसके बाद एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) की टेस्टिंग और मेडिकल जांच होती है।
