HTET Notification 2023, Haryana HTET Exam 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर आज यानी 30 अक्टूबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हरियाणा टीईटी 2023 (Haryana TET 2023) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 11 नवंबर और 12 नवंबर को आवेदन में संशोधन कर सकेंगे।
Haryana HTET Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। बता दें कि हरियाणा टीईटी में पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
HTET Exam 2023: राज्य स्तरीय परीक्षा
हरियाणा टीईटी एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसमें सफल अभ्यर्थी पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए बैचलर्स / मास्टर्स के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to Apply for Haryana HTET Exam 2023
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- फिर हरियाणा टीईटी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
Haryana HTET Exam 2023: कितना देना होगा शुल्क
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो 1000 रुपए, दो लेवल के लिए 1800 रुपए और तीनों लेवल के लिए 2400 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क मे छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
