एजुकेशन

Himachal Board Registration 2026: हिमाचल बोर्ड 9वीं से 12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, hpbose.org पर करें पंजीकरण

HPBOSE Himachal Board 9th, 10th, 11th, 12th Registration 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला ने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के रेगुलर छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 नवंबर, 2026 है।

Image

HPBOSE Exam Registration 2026: हिमाचल बोर्ड 9वीं से 12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

HPBOSE Himachal Board 9th, 10th, 11th, 12th Registration 2026: हिमाचल बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE), धर्मशाला ने 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के रेगुलर छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 16 नवंबर, 2026 है। ध्यान रहे जिन उम्मीदवारों ने सालाना परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है, उन्हें न्यू रजिस्ट्रेशन' पोर्टल लिंक का इस्तेमाल करके नई एंट्री जमा करने की जरूरत नहीं है। यह लिंक सिर्फ नई एंट्री के लिए है।

HPBOSE Registration 2026: नोटिफिकेशन जारी कर दी गई जानकारी

इस बात की जानकारी बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, अधिसूचित किया जाता है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2026-27 के लिए हि०प्र० के राजकीय एवं हि०प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त निजी स्कूलों के नवमीं, दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों के ऑन-लाईन पंजीकरण करने के लिए Online Portal दिनांक 08.09.2026 से प्रारम्भ किया जा रहा है तथा ऑन-लाईन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि दिनांक 16.11.2026 तक निर्धारित की गई है।

Himachal Board Registration 2026: नये परीक्षार्थी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

नये परीक्षार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए Online Portal में अंकित New registration की option को click करने के पश्चात परीक्षार्थी से संबंधित जानकारी सम्बन्धित विद्यालय द्वारा अपलोड करनी होगी। इसके साथ-साथ विद्यालय से सम्बन्धी अन्य सूचना भी Online Portal में उपलब्ध प्रपत्र के अनुसार भरनी होगी।

Himachal Board 9th to 12th Registration 2026: यहां देखें फीस

  • रजिस्ट्रेशन फीस - 200 रुपये प्रति छात्र
  • बिना लेट फीस वाली अवधि - 8 सितंबर - 15 अक्टूबर, 2026
  • लेट फीस की राशि - 500 रुपये प्रति छात्र
  • लेट फीस वाली अवधि - 16 अक्टूबर - 16 नवंबर, 2026
  • आखिरी तारीख - 16 नवंबर, 2026

HPBOSE Class 10th Registration: प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक की जिम्मेदारी

सभी प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक तथा कक्षा के प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी परीक्षार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग तथा श्रेणी (Category) आदि सही अंकित हो। इसके अतिरिक्त यदि कोई परीक्षार्थी CWSN श्रेणी में आता है तो उसका पूरा विवरण विकलांगता प्रमाण पत्र के अनुसार भरना अनिवार्य है। किसी भी परीक्षार्थी का विवरण यदि विद्यालय के प्रवेश रजिस्टर से भिन्न पाया जाता है तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित स्कूल के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक तथा कक्षा प्रभारी का होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article