एजुकेशन

HP TET Result 2025 Declared: जारी हुआ हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट, hpbose.org पर करें चेक

HP TET Result 2025 Declared: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 जनवरी 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

HP TET Result 2025 Declared: यहां देखें हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट

HP TET Result 2025 Declared: हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HP TET Result 2025) खबर है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 जनवरी 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

HP TET Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

बता दें हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2025 में राज्य के कई केंद्रों पर विभिन्न श्रेणियों के लिए हिमाचल प्रदेश टीईटी 2025 परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें जेबीटी, टीजीटी (कला), टीजीटी (गैर-चिकित्सा), टीजीटी (चिकित्सा), शास्त्री, भाषा शिक्षक और विशेष शिक्षक पद शामिल थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

HP TET Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले HPBOSE की वेबसाइट पर जाएं।
  • HP TET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Himachal Pradesh TET Result 2025: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. विषयवार मार्क्स
  5. कुल मार्क्स
  6. रिजल्ट का स्टेटस
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article