एजुकेशन

कैसे बनते हैं सरकारी बैंक में पीओ, जानें सैलरी और जिम्मेदारियां

How To Become PO In SBI, PNB, ICICI, Indian Bank: यदि आप भी सरकारी बैंक में पीओ की नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की )(Bank PO Salary) खबर है। यहां आप आईबीपीएस, एसबीआई में पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

How To Become PO In SBI, PNB, ICICI, Indian Bank

How To Become PO In Bank: कैसे बनते हैं सरकारी बैंक में पीओ

How To Become PO In SBI PNB ICICI Indian Bank: अधिकतर युवाओं का सपना सरकारी बैंक में पीओ बनने का होता है। बैंक में PO यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर का पद ना केवल सम्मानजनक होता है, बल्कि इसमें अच्छा वेतन, नौकरी की सुरक्षा और करियर में आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिलते हैं। आए दिन आईबीएस और एसबीआई पीओ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हैं। आईबीपीएस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के ग्रामीण व अन्य सरकारी बैंकों में रिक्तियों पर भर्ती की जाती है। ऐसे में यदि आप भी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपका भी पीओ बनने का सपना है तो यह हमारा यह आर्टिकल आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। यहां आप जान सकते हैं कि एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य सरकारी बैंकों में पीओ कैसे बन सकते हैं। इसके लिए क्या क्वालिफिकेशन, एज लिमिट और सेलेक्शन प्रोसेस है।

How To Become PO In Bank: बैंक में पीओ कैसे बनते हैं

बता दें सरकारी बैंक में पीओ की भर्ती मुख्य रूप से दो माध्यमों से होती है पहला आईबीपीएस पीओ (IBPS PO) और दूसरा एसबीआई पीओ दोनों परीक्षाओं का पैटर्न लगभग समान होता है। यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि परिणाम नियुक्ति से पहले आ जाना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित होती है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाती है।

How To Become PO In SBI

How To Become PO In SBI

IBPS, SBI Bank PO Selection Process: सरकारी बैंक में पीओ का सेलेक्शन प्रोसेस

आईबीपीएस और एसबीआई में पीओ के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाता है। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र माने जाते हैं। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, गणित (Quantitative Aptitude) और तर्कशक्ति (Reasoning Ability) से प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं मेन्स परीक्षा में रीजनिंग, डाटा एनालिसिस, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज से सवाल पूछे जाते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

Bank PO Selection Process: सेलेक्शन के बाद ट्रेनिंग

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाता है। शुरुआत में वे प्रोबेशन अवधि में रहते हैं, जिसमें उन्हें बैंकिंग कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस दौरान शाखा संचालन, ग्राहक सेवा, ऋण प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्य सिखाए जाते हैं। इसके बाद परमानेंट हो जाते हैं।

How To Become PO In SBI, PNB

How To Become PO In SBI, PNB

SBI Bank PO Salary Per Month: एसबीआई पीओ की सैलरी कितनी होती है

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बैंक के पीओ की सैलरी प्रतिमाह 36000 रुपये होती है। इसके अलावा इन्हें तमाम तरह का भत्ता, स्पेशल अलाउंस, डियरनेस अलाउंस, स्पेशल अलाउंस, डीए, सीसीए और एचआरए दिया जाता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article