एजुकेशन

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कितने चाहिए अंक

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कितने चाहिए अंक? अगर आप भी इस बार सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो जानें पासिंग मार्क्स के बारे में

Image

CBSE Date Sheet 2025

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कितने चाहिए अंक? अगर आप भी इस बार सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो जानें पासिंग मार्क्स के बारे में...

CBSE 10th 12th Exam 2025 Date: फरवरी में होगी परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन जनवरी में किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक एग्जाम की सटीक तारीखों का ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा देश के 8 हजार स्कूल और 26 अन्य देशों में होगी, जिसमें लगभग 44 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।

सीबीएसई डेटशीट 2025 देखने का तरीका बताएं

  • सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपनी डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! इस तारीख को जारी होगा रीट नोटिफिकेशन, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

CBSE Board Exam 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

सीबीएसई 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयो में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की वेबसाइट विजिट करते रहें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article