HBSE Haryana Board 10th 12th Exam, Result 2026: हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत इस वर्ष कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं दो बार आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वी की बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त अंकों में सुधार करने का दूसरा मौका देना है। एचबीएसई का यह नियम माध्यमिक, वरिष्ठ माध्यमिक और गुरुकुल/विद्यापीठ पर लागू होगा। इसमें पूर्व माध्यमिक सेकेंड्री और उत्तर माध्यमिक सीनियर सेकेंड्री भी शामिल हैं।
दूसरी बार परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा बोर्ड फरवरी मार्च सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यदि अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वह दूसरी बार परीक्षा देने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यहां आवदेन के लिए 4 अप्रैल से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2026 है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
HBSE 10th 12th Result 2026: कब जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट की बात करें तो माना जा रहा है कि हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन मई के दूसरे सप्ताह तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के नतीजे का ऐलान कर सकता है। एचबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। वहीं अब कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से जारी है। बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 3 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल 2026 तक चलेगी। जबकि 10वीं की कॉपिययों का मूल्यांकन 2 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक जारी है।
Haryana Board 12th Result 2026: कॉपियों के मूल्यांकन के बाद क्या होगा
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य समाप्त होने के बाद छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करना होगा।

Haryana Board 12th Result 2026: कॉपियों के मूल्यांकन के बाद क्या होगा
HBSE Haryana Board 10th 12th Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Haryana Board 10th 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Roll Number व DOB दर्ज करें।
- मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Haryana Board Class 10th Result: कॉपियों के मूल्यांकन के लिए इतने केंद्र
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 22 जिलों में 75 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 6,969 शिक्षक कॉपियां जांच रहे हैं। वहीं 12वीं के लिए 52 केंद्रों पर 5,009 टीचर्स तैनात किए गए हैं, ताकि समय पर काम पूरा हो सके।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
