एजुकेशन

HBSE 10th Result 2026 OUT: जारी हो गया हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ये रहा Direct Link

HBSE 10th Result 2026 OUT: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी के चेयरमैन पवन कुमार ने आज (14 मई) HBSE कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया। इन रिजल्ट को bseh.org.in और digilocker.gov.in से देखा जा सकता है।

Image

HBSE 10th Result 2026

HBSE 10th Result 2026 OUT: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी के चेयरमैन पवन कुमार ने आज (14 मई) HBSE कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया। जो छात्र हरियाणा बोर्ड सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और digilocker.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे। HBSE 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव होते ही छात्रों की भीड़ इंटरनेट पर पूछ रही है कि HBSE 10th Result 2026 kaise dekhen?

हरियाणा बोर्ड ने इस साल की शुरुआत में राज्य भर के कई केंद्रों पर कक्षा 10 की परीक्षाएं आयोजित की थीं। लाखों छात्र इन वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए, जो बोर्ड अधिकारियों की कड़ी निगरानी में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थीं। परीक्षाएं पूरी होने के बाद, अंतिम रिजल्ट रिकॉर्ड तैयार करने से पहले, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंकों का संकलन किया गया।

HBSE 10th Result 2026

HBSE 10th Result 2026

HBSE 10th Result 2026 kaise dekhen

HBSE 10th Result 2026 Check करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. BSEH की ऑफिशियल वेबसाइट या Haryana Board 10th Result 2026 Official Website bseh.org.in पर जाएं।

2. होम पेज पर मौजूद HBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।

3. एक नया पेज खुलेगा, जहां HBSE 10th Result 2026 Roll Number डालें।

4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।

6. इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 26 फरवरी को शुरू हुई और 20 मार्च, 2026 को समाप्त हुई। यह परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की गई। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार BSEH की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

HBSE 10th Result 2026 in Hindi: जानें पासिंग पर्सेंटेज

HBSE कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। छात्र अपना रोल नंबर और अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके, आधिकारिक परिणाम पोर्टलों के माध्यम से अपने प्रोविजनल स्कोरकार्ड देख सकेंगे। ऑनलाइन मार्कशीट में विषय-वार अंक, ग्रेड, समग्र योग्यता स्थिति और डिवीजन का विवरण शामिल होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article