Haryana TET Result 2025 Declared: यहां देखें हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट
Haryana TET Result 2025 Declared: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आज यानी 10 नवंबर 2025 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (HTET) का परिणाम घोषित कर (Haryana TET Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsehresult.in पर अपना परिणाम चेक कर (HTET Result 2025) सकते हैं। यहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
बता दें हरियाणा टीईटी की परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा 673 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। यहां कुल 3.31 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं प्रोविजनल आंसर की 31 जुलाई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
हरियाणा टीईटी परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप रिजल्ट से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।