एजुकेशन

Haryana DElEd Admit Card 2024: जारी हुआ हरियाणा डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड

Haryana DElEd Admit Card 2024: हरियाणा बोर्ड डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Haryana DElEd Admit Card 2024

Haryana DElEd Admit Card 2024: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने डीएलएड प्रथम और द्वितीय वर्ष (री-अपीयर और फ्रेश) परीक्षा जुलाई/अगस्त 2024 का एडमिट कार्ड (Haryana DElEd Admit Card 2024) आज यानी 22 जुलाई को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Haryana DElEd Admit Card 2024: कब से कब तक होगी परीक्षा

हरियाणा डीएलएड प्रवेश वर्ष 2019-21 और 2020-22 (प्रथम/द्वितीय वर्ष) और 2021-23 प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (री-अपीयर) और 2022-24 प्रथम वर्ष (री-अपीयर) एवं द्वितीय वर्ष के स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए मर्सी चांस (नियमित) परीक्षा 30 जुलाई से 22 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

How to download Haryana DElEd Admit Card 2024

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर डीएलएड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana DElEd Exam 2024: कहां होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

आधिकारिक सूचना के अनुसार, डीएलएड (रेगुलर/री-अपीयर/मर्सी चांस) परीक्षा जुलाई-2024 से संबंधित प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित DIET में आयोजित की जाएगी। वहीं, इंटरनल प्रैक्टिकल परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article