Guru Tegh Bahadur Martyrdom day
School Closed Today: आज यानी 24 नवंबर 2025 को गुरु तेग बहादुर दिवस का शहीदी दिवस है। इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहती है और ऐसे में छात्र अकसर कन्फ्यूज रहते हैं कि उनके स्कूल की इस मौके पर छुट्टी है या फिर नहीं। इस लेख में आप जान सकते है कि देश के यूपी, पंजाब और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के मौके पर छुट्टी है या फिर नहीं। क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं।
क्या गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर छुट्टी है? Is Guru Tegh Bahadur a holiday?
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस का दिन साहस, मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और अन्याय के खिलाफ लड़ने और खड़े होने की प्रेरणा देता है। हर साल 24 नवंबर का दिन गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस मौके पर देश के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं। मगर इस बार गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के मौके पर छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स दोनों के ही मन में कनफ्यूजन है। कई राज्य हैं, जहां 24 नवंबर को छुट्टी घोषित की गई है तो कई जगह 25 नवंबर की छुट्टी की घोषणा है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि आज यानी 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के मौके पर कहां छुट्टी है।
उत्तर प्रदेश में 24 नवंबर स्कूल बंद हैं या खुले? UP School open or closed Today
यूपी में गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर 24 नवंबर को लेकर योगी सरकार ने कन्फ्यूजन दूर कर दी है। सरकार ने शहीदी दिवस पर अवकाश की तारीख बदलते हुए 25 नवंबर को सार्वजनिक छु्टी का ऐलान किया है। इससे पहले राज्य में 24 नवंबर को अवकाश होता था मगर इस बार सरकार ने विशेष परिस्थितियों और कार्यक्रम के चलते तारीखों में बदलाव किया है।
दिल्ली में 24 नवंबर को स्कूलों की छुट्टी? Delhi 24 November School Closed News
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 23 नवंबर को ही ऐलान कर दिया था कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर 25 नवंबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश होगा. अपने एक्स पोस्ट पर सीएम ने पब्लिक हॉलिडे की घोषणा की। 25 नवंबर 2025 यानी मंगलवार को दिल्ली में सभी स्कूल, कॉलेज समेत सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। (Today is holiday in Delhi schools or not 2025)
पंजाब और हरियाणा में 24 नवंबर की छुट्टी : 24 November School Holiday
गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस के अवसर पर कई राज्यों के स्कूलों में 24 नवंबर को अवकाश है। पंजाब और हरियाणा में ये छुट्टी 24 नवंबर को ही दी गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया गया था। हालांकि मूल रूप से 24 नवंबर को ही इन राज्यों में अवकाश घोषित किया गया है।
छात्रों और अभिभावकों से आग्रह किया जाता है कि वे अपने-अपने स्कूलों की छुट्टी से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए स्कूल से संपर्क करें और लगातार अपडेट्स चेक करते रहें।