एजुकेशन

Guru Gaurang Das Career Advice: कैसे चुनें सही करियर, गुरु गौरांग दास से जानें सही तरीका, आसानी से मिलेगी सफलता

Career Tips by Gaurang Das Prabhu: 10वीं और 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करें? किस कोर्स में नौकरी जल्दी मिलेगी? किस कोर्स में कंपटीशन कम है? छात्रों के मन में अक्सर ऐसे सवाल जरूर उठते हैं। इन सभी सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं। ISKCON से जुड़े आध्यात्मिक गुरु गौरांग दास से जानें कि छात्र अपने लिए बेहतर करियर कैसे चुन सकते हैं।

Image

गुरु गौरांग दास के करियर टिप्स

Photo : Times Now Digital

Career Tips by Guru Gaurang Das: लगभग सभी राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी हो गए हैं। अब कॉलेज-यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज के समय में करियर बेहतर बनाने से ज्यादा करियर चुनने में लेकर तनाव होता है। छात्रों के मन में शुरुआत से ही करियर को लेकर कई असमंजस की स्थिति रहती है। कौन सा कोर्स सही रहेगा? किस कोर्स में नौकरी जल्दी मिलेगी? किस कोर्स में कंपटीशन कम है? ऐसे ही सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं। ISKCON से जुड़े आध्यात्मिक गुरु गौरांग दास ने छात्रों को बेहतर करियर चुनने का सही तरीका बताया है।

Who is Gaurang Das: कौन हैं गुरु गौरांग दास?

गौरांग दास प्रभु इस्कॉन से जुड़े हुए हैं। दुनियाभर के मशहूर मंचों पर उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा दिया है। गौरांग दास ने 1989 से 1993 के बीच आईआईटी बॉम्बे से Metallurgical Engineering की पढ़ाई की थी। इंजीनियरिंग की डिग्री मिलने के तुरंत बाद यानी साल 1993 में ही इस्कॉन मुंबई के साथ जुड़कर साधु बन गए थे। आज के समय में उनकी पहचान आध्यात्मिक गुरु के तौर पर है जो छात्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। करियर में संतुष्ट होने के लिए जरूरी है कि आप बेस्ट करियर ऑप्शन चुनें। ऐसे में गौरांग दास प्रभु द्वारा नीचे बताए बातों को ध्यान में रखकर बेस्ट करियर चुन सकते हैं।

कोर्स चुनने के लिए किसी और की ना सुनें

करियर चुनने के लिए किसी और शख्स के कहने पर ना आएं। अपनी प्रतिभा और रुचि के अनुसार ही करियर चुनें। किसी और के कहने पर आकर गलत करियर का चुनाव कर सकते हैं। गलत करियर चुनने से आपका साल बर्बाद हो सकता है और आप करियर में पीछे रह जाएंगे। इसके लिए सबसे पहले आप अपनी क्षमता पहचानें।

Career Growth (1)

करियर टिप्स

खुद से सवाल पूछें

करियर चुनने के लिए छात्र खुद से सवाल पूछे कि क्या आप जो सेलेक्ट कर रहे हैं वो कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि जो आपके पिता या बड़े भाई जिस प्रोफेशन में हैं वही राह पर चलें। गौरांग दास प्रभु कहते हैं कि ज्यादातर ऐसा होता है कि वकील का बेटा वकील, डॉक्टर का बेटा डॉक्टर और इंजीनियर का बेटा इंजीनियर बनने में लग जाता है। इस प्रथा से बचना होगा। अपनी क्षमता और पसंद के अनुसार ही करियर चुनें।

भेड़ चाल ना करें

करियर में कुछ बेहतर करना है तो कभी भी भीड़ का हिस्सा ना बनें। अपने दोस्त और संबंधियों को देखकर करियर ना चुनें। इससे वो तरक्की कर जाएगा लेकिन आप अपना समय बर्बाद कर बैठेंगे। ज्यादातर 10वीं और 12वीं के छात्र अपने दोस्तों को देखकर ही स्ट्रीम चुन लेते हैं। वहीं, समाज में एक किसी प्रोफेशन की चर्चा सबसे ज्यादा होती है तो ज्यादातर छात्र वही करने में लग जाते हैं।

Career Growth

Career Growth

ज्यादा सीखने की इच्छा रखें

जब आप अपने पसंद का करियर चुन लेते हैं उसके बाद उस फील्ड से जुड़ी हर चीज की जानकारी लें। ज्यादा से ज्यादा सीखने पर फोकस करें। ऐसा करने से आप पूरी तरह से उसके प्रोफेशनल बन जाएंगे। आपका काम बेहतर होगा तो आप करियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article