GUJCET Exam Date 2024: गुजरात सीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (GUJCET Exam Date 2023) खबर है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा तिथि में बड़ा बदलाव (GUJCET Exam Date) किया है। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को सूचित किया है कि, जीयूजेसीईटी 2024 परीक्षा अब 31 मार्च को आयोजित की जाएगी। बता दें इससे पहले परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी।
GUJCET Exam Date 2024: कब आयोजित की जाएगी परीक्षा
बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को बताया कि इस बीच सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आयोजित की जाती है। इसलिए बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की परीक्षा 2 अप्रैल के बजाए 31 मार्च को निर्धारित करने का निर्णय लिया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का संशोधित शेड्यूल चेक कर सकते हैं।GUJCET Exam Date 2024 Revised Schedule
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gsebeservice.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर GUJCET 2024 Revised Schedule लिंक पर क्लिक करें।
- संशोधित परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
