GTAT SECONDARY PRELIMS RESULT 2026 Declared: गुजरात राज्य परीक्षा बोर्ड SEB ने TAT-S Preliminary 2026 का नतीजा घोषित कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस टेस्ट में बैठे थे वो अब बोर्ड की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए Confirmation Number या Seat Number और जन्मतिथि लगेगी। रिजल्ट के साथ ही SEB ने फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों की आपत्तियों के बाद कुछ सवालों के जवाब में बदलाव हुआ है।
Gujarat TAT S Result 2026
- गुजराती कॉमन पेपर में सवाल नंबर 17 का सही जवाब अब Option B होगा
- साइंस और मैथ्स पेपर में सवाल नंबर 163 का उत्तर अब Option C माना जाएगा
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI की पढ़ाई में क्या-क्या पढ़ाया जाता है? जानें कितनी अलग है तकनीक की ये नई दुनिया
परीक्षा और आंसर-की का टाइमलाइन
- परीक्षा: 3 मई 2026 को हुई थी
- OMR शीट: 8 मई को जारी की गई।
- आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 14 मई थी
- प्रोविजनल आंसर-की: 16 मई को आई
- आपत्ति विंडो: 18 मई से 25 मई तक खुली रही
- फाइनल आंसर-की: 25 जून को जारी हुई
- रिजल्ट: अब फाइनल की के आधार पर घोषित
मुख्य परीक्षा कब होगी?
प्रीलिम्स में पास होने वाले कैंडिडेट्स अब TAT-S Main Exam दे सकेंगे। बोर्ड के अनुसार मुख्य परीक्षा 3 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।
Gujarat TAT-S Result 2026 ऐसे चेक करें
- ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर जाएं
- Gujarat TAT-S Preliminary Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना Confirmation Number/Seat Number और DOB डालें
- Submit करेंस्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सारी जानकारी ध्यान से मिला लें। मुख्य परीक्षा और आगे की अपडेट के लिए SEB की वेबसाइट चेक करते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बड़े सपनों को मिलेगी उड़ान, उच्च शिक्षा का सपना होगा आसान, जानें क्या है PM विद्यालक्ष्मी योजना
