एजुकेशन

GSEB Gujarat Board 2026 Timetable: गुजरात बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं कक्षा का टाइमटेबल, 26 फरवरी से होंगी परीक्षाएं

GSEB Gujarat Board 2026 Timetable: गुजरात बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, SSC और HSC एग्जाम 26 फरवरी 2026 में कराए जाएंगे। परीक्षाएं 16 मार्च 2026 तक चलेंगी। जारी टाइम टेबल के मुताबिक पहली शिफ्ट की परीक्षा का टाइमिंग सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:45 तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा टाइमिंग दोपहर 3 बजे से लेकर शाम के 6:15 तक आयोजित होंगी।

Image

Gujarat SSCE HSCE Date Sheet 2026 (Canva)

GSEB Gujarat Board 2026: गुजरात सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर साल 2026 बोर्ड एग्जम के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक, SSC और HSC एग्जाम 26 फरवरी 2026 में कराए जाएंगे। परीक्षाएं 16 मार्च 2026 तक चलेंगी।

गुजरात बोर्ड द्वारा जारी टाइमटेबल के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी 2026 से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक चलेंगी। साथ ही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से लेकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जानी हैं। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/ पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बताते चलें कि परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित कराई जाएगी। जारी टाइम टेबल के मुताबिक पहली शिफ्ट की परीक्षा का टाइमिंग सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:45 तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा टाइमिंग दोपहर 3 बजे से लेकर शाम के 6:15 तक आयोजित होंगी। साइंस स्ट्रीम की बात करें तो इसकी मुख्य परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 3 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक रहेगा।

कैसे डाउनलोड करें GSEB 2026 टाइमटेबल....

  • सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.gseb.org/ पर जाएं।
  • इसके बाद SSC HSC Exam Date Time Table 2026 पर क्लिक करें।
  • अब पीडीएफ डाउनलोड करें और फिर एग्जाम से जुड़े सभी शेड्यूल अच्छी तरह से चेक कर लें।
  • रेफरें के लिए डॉक्यूमेंट का प्रिंटआउट सेव कर लें।
गुजरात बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ ही दिन पहले स्कूल में भेज दिए जाएंगे, जहां से छात्र एडमिट कार्ड कलेक्ट कर सकेंगे। GSEB ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे रजिस्ट्रेशन और फीस प्रोसेस 6 दिसंबर 2025 तक पूरा कर लें। छात्रों को भी सलाह दी जाती है कि वे सभी डीटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article