एजुकेशन

Goa Board 12th Result 2025: घोषित हो गया गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम, gbshse.in से करें चेक

Goa Board HSSC Result 2025 Check Online: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज कक्षा 12वीं के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जारी कर दिया है।

Image

घोषित हो गया गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम

Goa Board HSSC Result 2025 Check Online: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर दिए हैं। तीनों स्ट्रीत आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के छात्र अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। Goa Board HSSC Result 2025 Online Check करने के लिए आपको GBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर जाने की जरूरत है।

Goa Board Result 2025 Class 12 Time Goa Board Result 2025 Class 12 Date की घोषणा कल ही कर दी गई थी, तब से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार इन रिजल्ट पर नजर बनाए हुए है।

कहां से घोषित किया परिणाम

जीबीएसएचएसई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12 का परिणाम गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पोरवोरिम गोवा के कॉन्फ्रेंस हॉल, द्वितीय तल पर घोषित किया गया।

Consolidated Result Sheet कहां से मिलेगी

एक जानकारी के अनुसार, समेकित परिणाम पत्रक यानी Consolidated Result Sheet को 29 मार्च, 2025 से डाउनलोड किया जा सकेगा। परिणामों के साथ, परिणाम पुस्तिका भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

गोवा बोर्ड के अनुसार, मार्कशीट के संग्रह का डेटा जल्द ही घोषित किया जाएगा। इस कार्यालय के आईटी अनुभाग से स्कूल के अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से मार्कशीट एकत्र की जाएगी। मार्कशीट के संबंध में किसी भी अभिभावक या उम्मीदवार से कोई सवाल नहीं किया जाएगा।

कब हुई थी परीक्षा

गोवा कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाएं 10 फरवरी से 1 मार्च, 2025 तक आयोजित की गईं। इस वर्ष HSSC परीक्षा के लिए कुल 17686 नियमित उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 8462 लड़के और 9224 लड़कियां हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article