Germany में पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को मिलती है यह स्कॉलरशिप, जानें क्या है एलिजिबिलिटी और अन्य डिटेल्स

Germany में हायर एजुकेशन प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है, जो रहने के खर्च के साथ इंश्योरेंस के अलावा अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में सहायक होती है।

Germany Scholarships for Indian students: यूरोप के प्रमुख एजुकेशन सेंटरों में शुमार जर्मनी (Germany) उच्च शिक्षा के लिए आज भारतीय छात्रों की पहली पसंद बनता जा रहा है। वर्ल्ड क्लास एजुकेशन, अत्याधुनिक रिसर्च सुविधाएं और पढ़ाई के बाद मिलने वाले करियर के बेहतर अवसर इसे एक बेहतरीन स्टडी डेस्टिनेशन बनाते हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि जर्मनी की अधिकतर पब्लिक यूनिवर्सिटीज में बैचलर और मास्टर की ट्यूशन फीस बिल्कुल मुफ्त है। लेकिन रहने के खर्च, इंश्योरेंस और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिर मदद की जरूरत पड़ती ही है। छात्रों की इसी कमी को पूरा करती है DAAD (Deutscher Akademischer Austauschdienst) स्कॉलरशिप। आइए जानते हैं कि भारतीय छात्र जर्मनी में पढ़ाई के लिए इस स्कॉलरशिप का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

Germany में पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को मिलती है यह स्कॉलरशिप

Germany में पढ़ने के लिए भारतीय छात्रों को मिलती है यह स्कॉलरशिप (Photo- AI)

DAAD स्कॉलरशिप क्या है?

'DAAD' यानी जर्मन एकेडमिक एक्सचेंज सर्विस, दुनिया के सबसे बड़े स्कॉलरशिप संगठनों में से एक है। यह जर्मन सरकार द्वारा फंडेड है, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय छात्रों को जर्मनी में मास्टर डिग्री (Masters Degree) और पीएचडी (PhD) की पढ़ाई करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसका लाभ भारतीय छात्रों द्वारा भी उठाया जाता है। जानकारी के अनुसार, हर साल इस स्कॉलरशिप के माध्यम से हजारों भारतीय छात्र जर्मनी में पढ़ाई करने के लिए होने वाले रहने और खाने का खर्च उठा पाते हैं।

End of Feed