एजुकेशन

GATE Result 2023: जारी होने वाला है गेट का परिणाम, gate.iitk.ac.in पर आया ये अपडेट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 15, 2023, 07:51 PM IST

GATE Result 2023: एक बार जारी हो जाने के बाद उम्मीदवार अपने गेट परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in की मदद से लॉग इन करके स्कोर को चेक कर सकेंगे। इसके लिए यहां दिए स्टेप्स को भी ध्यान से देखकर इनको चेक करें और गेट के अपडेट्स के साथ लगातार जुड़े रहें।

Image

गेट रिजल्ट 2023

GATE 2023 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी कानपुर 16 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग या GATE 2023 परिणाम की घोषणा करने वाला है। एक बार घोषित हो जाने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in की मदद से लॉग इन करके अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं। जहां गेट के परिणाम कल जारी होने वाले हैं, वहीं व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 21 मार्च को डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित की गई थी।

गेट की प्रोविजनल आंसर की 21 फरवरी को जारी की गई थी और ऑब्जेक्शन विंडो 25 फरवरी को बंद कर दी गई थी। गेट की फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ पब्लिश किए जाने की संभावना है।

GATE 2023 रिजल्ट कैसे करें चेक:

गेट 2023 की वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।

उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें या परिणाम लिंक खोलें और पूछे गए विवरण दर्ज करें।

गेट के पेज पर क्रेडेंशियल भरकर इसे सब्मिट करें और अपना स्कोरकार्ड चेक कर लें।

भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पेज की एक कॉपी अपने पास सेव कर लें।

GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में कई ग्रेजुएट विषयों के लिए आयोजित होती है। गेट स्कोर का उपयोग मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश या वित्तीय सहायता के लिए किया जाता है।

कई पीएसयू भी अपनी भर्ती प्रक्रियाओं में गेट के स्कोर का उपयोग कर सकते हैं। गेट परीक्षा के परिणाम को देखने के सभी स्टेप्स ऊपर दिए गए हैं और इस प्रक्रिया को फॉलो करते हुए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article