एजुकेशन

GATE 2025: आईआईटी रूड़की करेगा ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का आयोजन

GATE 2025 Syllabus in Hindi: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का आयोजन इस साल आईआईटी रूड़की द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है, उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से GATE 2025 Syllabus Check & Download कर सकते हैं।

Image

IIT रूड़की करेगा GATE का आयोजन

GATE 2025 Conducted by: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ गई है। इस बार GATE Exam का आयोजन आईआईटी रूड़की (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रूड़की) द्वारा किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उनके लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से GATE 2025 Syllabus Check & Download कर सकते हैं। परीक्षा पत्र अंग्रेजी में होंगे और चयनित शहरों के चयनित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के रूप में आयोजित किए जाएंगे।

संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट - gate2025.iitr.ac.in पर पाठ्यक्रम और पात्रता मानदंड जारी कर दिए हैं। सूचना विवरणिका (Information Brochure) जल्द ही जारी की जाएगी।

GATE Paper Pattern 2025, पेपर पैटर्न

GATE 2025 में 30 टेस्ट पेपर होंगे। एक उम्मीदवार को एक या अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति है। टेस्ट पेपर अंग्रेजी में होंगे। प्रत्येक GATE 2025 पेपर कुल 100 अंकों का होता है, सामान्य योग्यता (GA) सभी पेपर के लिए सामान्य है, जो कि 15 अंक के लिए होती है बाकी के सभी टेस्ट पेपर के सिलेबस को कवर करते हैं जो कि 85 अंक का होता है। डिटेल सिलेबस के लिए, आधिकारिक वेबसाइट या इस लिंक पर जाएं GATE 2025 Syllabus click here

परीक्षा IISc बेंगलुरु और सात IIT (IIT बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT कानपुर, IIT खड़गपुर, IIT मद्रास और IIT रुड़की) द्वारा राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड - GATE, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय (MoE), भारत सरकार (GoI) की ओर से आयोजित की जाएगी।

बता दें, स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

GATE 2025 Exam Date, कब है परीक्षा

GATE 2025 परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। GATE 2025 के लिए हर वो उम्मीदवार भाग ले सकेगा जो वर्तमान में किसी भी स्नातक डिग्री प्रोग्राम के तीसरे वर्ष या आखिरीवर्ष में हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी / वास्तुकला / विज्ञान / वाणिज्य / कला / मानविकी में किसी भी सरकारी अनुमोदित डिग्री प्रोग्राम को पूरा किया है।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article