Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: गांधी जयंती पर 10 लाइन, ऐसे लिखें आसान निबंध, फटाफट होगा याद
Gandhi Jayanti speech, Essay, Poster, Slogan, Drawing LIVE Gandhi Jayanti Par Bhashan: हर साल 2 अक्टूबर को धूमधाम से गांधी जयंती मनाई जाती है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास का जिक्र करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए गांधी जयंती पर भाषण, निबंध, कोट्स, स्लोगन, पोस्टर और नारे लेकर आए हैं।
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: गांधी जयंती पर 10 लाइन, ऐसे लिखें आसान निबंध, फटाफट होगा याद
महात्मा गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ। महात्मा गांधी ने भारत की आजादी की लड़ाई को नया रूप दिया था। गांधी जी समावेशी, समतामूलक और विविधताओं से भरे समाज के पक्षधर रहे। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने बिना हथियार उठाए अहिंसा के दम पर अंग्रेजों को नाकों चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया था। गांधी जी ने ना केवल अंग्रेजी हुकूमत को देश से उखाड़ फेंका बल्कि कई सामाजिक कुरीतियों का भी अंत किया।
Gandhi Jayanti Speech Essay In Hindi
प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को गांदी जयंती मनाई जाती है। इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास का जिक्र करने के लिए भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत के लाइन ब्लॉग में आपके लिए गांधी जयंती पर शानदार भाषण, निबंध, कोट्स, स्लोगन और पोस्टर लेकर आए हैं।
Gandhi Jayanti Quotes, Poster, Slogan In Hindi
- आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों
- डर शरीर का रोग नहीं है, यह आत्मा को मारता है
- ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है
- गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती। वह तो केवल अपनी ख़ुशबू बिखेरता है। उसकी ख़ुशबू ही उसका संदेश है
Gandhi Jayanti Speech In Hindi: गांधी जयंती पर भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। इस खास मौके पर आपने मुझे अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया इसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। अब आप अपने भाषण की शुरुआत महात्मा गांधी के जीवन परिचय से कर सकते हैं। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके पिता करमचंद गांधी राजकोट रियासत में दीवान थे और माता पुतलीबाई धार्मिक एवं सरल स्वभाव की महिला थीं। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। बचपन से ही वे सत्य और धार्मिकता की ओर झुकाव रखते थे। शिक्षा पूरी करने के बाद वे इंग्लैंड गए और यहां से वकालत की पढ़ाई की। बाद में वे दक्षिण अफ्रीका गए, जहां उन्होंने भारतीयों के साथ हो रहे भेदभाव और अन्याय का सामना किया। यहीं से उनके जीवन ने नई दिशा पाई और वे संघर्ष के मार्ग पर आगे बढ़े।
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: गांधी जयंती पर 10 लाइन
- हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है।
- यह दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है।
- महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था।
- उन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग से आज़ादी की लड़ाई लड़ी।
- गांधी जी को “बापू” और “राष्ट्रपिता” के नाम से सम्मानित किया जाता है।
- उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और चरखा चलाने पर बल दिया।
- गांधी जी का नारा था – "सत्य ही ईश्वर है।"
- उनके नेतृत्व में भारत ने अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन किए।
- गांधी जयंती पर देशभर में प्रार्थना सभाएँ और स्वच्छता अभियान आयोजित होते हैं।
- हम सभी को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: इन कोट्स से शुरू करें भाषण
ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है।
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: महात्मा गांधी को कहते थे बापू
Gandhi Jayanti Speech Lines in Hindi Live - महात्मा गांधी का त्याग
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: महात्मा गांधी के पिता का नाम
Gandhi Jayanti Speech in Hindi Live - गांधी जयंती पर स्पीच के दौरान यह पंक्ति
हर दिल में नई आस जगी।
नमक सत्याग्रह से तुमने,
दुनिया को संदेश दिया।
अंग्रेजों की सत्ता को,
नमक से ही ध्वस्त किया।
Gandhi Jayanti Speech in Hindi 2025 Live: ऐसे करें स्पीच की शुरुआत
Gandhi Jayanti 2025 Speech, Essay, Quotes LIVE: इस तरह करें गांधी जयंती के भाषण की शुरुआत
Gandhi Jayanti Speech, Essay In Hindi LIVE: स्पीच में इन कोट्स का करें जिक्र
- उफनते तूफ़ान को मात देना है तो अधिक जोखिम उठाते हुए हमें पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ना होगा -महात्मा गांधी
- ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है-महात्मा गांधी
Gandhi Jayanti 2025 LIVE: गांधी का जीवन
गांधी जी ने लंदन में वकालत की पढ़ाई की थी और साउथ अफ्रीका से अपना करियर शुरू किया था।
साउथ अफ्रीका में गांधी जी ने नस्लीय अन्याय के खिलाफ अभियान चलाया था. वे सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
गांधी जी ने भारत में अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ कई अभियान चलाए थे जिनमें असहयोग आंदोलन, खिलाफत आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन शामिल थे।
