FMGE October 2026 Registration Begins on natboard.edu.in: विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE October 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं। FMGE October 2026 Form भरने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार natboard.edu.in से आवेदन कर सकते हैं।
FMGE क्या है?
FMGE यानी Foreign Medical Graduate Examination उन मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए अहम परीक्षा है, जो विदेश से मेडिकल डिग्री पूरी करने के बाद भारत में मेडिकल प्रैक्टिस से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SBI में स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का अवसर, 207 पद खाली, 25 सितंबर तक करें आवेदन
FMGE October 2026 Exam
NBEMS के अनुसार, FMGE October 2026 Exam का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड में देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को Information Bulletin ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।
उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि विंडो बंद होने के बाद किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर FMGE सेक्शन में जाना होगा। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और निर्धारित फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा।
FMGE का रिजल्ट 30 नवंबर 2026 तक जारी किया जा सकता है।
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता जरूर जांच लें। आवेदन या फीस से जुड़ी किसी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 या applicant login के जरिए उपलब्ध हेल्पलाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: MP में पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन
