एजुकेशन

FMGE December 2025: फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

FMGE December 2025 Admit Card Download: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन दिसंबर के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड

FMGE December 2025 Admit Card Download: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज, 14 जनवरी, 2026 को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने FMGE December 2025 Form भरा था, वे अब अपने हॉल टिकट ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

FMGE December 2025 Exam का आयोजन 17 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।

परीक्षा के बारे में

FMGE दिसंबर 2025 परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड मोड में होगी। परीक्षा में एक पेपर होगा जिसमें 300 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के चार उत्तर ऑप्शन होंगे, और प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। परीक्षा एक ही दिन दो हिस्सों में आयोजित की जाएगी। हर हिस्से में 150 प्रश्न होंगे, जबकि हर हिस्से के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। दोनों हिस्सों के बीच एक तय ब्रेक होगा, इस दौरान कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

FMGE December 2025 Admit Card Download कैसे करें?

उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  • एग्जामिनेशंस पर क्लिक करें और FMGE चुनें।
  • लॉगिन ऑप्शन के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी लॉगिन डिटेल्स डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंटआउट ले लें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल से नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी ले जानी होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना व फॉलो करना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article