School Closed in February : जनवरी की छुट्टियों की तरह फरवरी में सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन तो नहीं होती, मगर कई सारे त्योहार इस महीने में भी पड़ रहे हैं। शिवरात्रि से लेकर रविदास जयंती तक... इस महीने भी कई सारी छुट्टियां हैं। ऐसे में त्योहारों की वजह से स्टूडेंट्स इस महीने में छुट्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि फरवरी के महीने में स्कूल बंद होने का नियम पूरे देश में एक सा नहीं है। सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर के मुताबिक CBSE, ICSE और अलग-अलग स्टेट बोर्ड पर ये छुट्टी निर्भर करती है।
3 फरवरी को कहां बंद रहेंगे स्कूल? 3 February School Closed :
3 फरवरी को ओडिशा शिक्षा अधिकारी की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, जाजपुर जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के चलते बंद रहेंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे और अपने समय पर ही खुलेंगे।
जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की छुट्टी Jammu kashmir Winter Vacation
जम्मू कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण अधिकांश स्कूलों खासकर पहाड़ी इलाकों में लंबी शीतकालीन छुट्टियां जारी कर दी गई हैं। जिसके मुताबिक, कक्षा 8 तक के स्कूल 28 फरवरी 2026 तक बंद रहेंगे।
अब बात करें फरवरी के महीने में पड़ने वाली छुट्टियों की तो कई मौकों पर छुट्टियां पड़ रही हैं। हालांकि इस साल कुछ त्योहार रविवार को भी पड़ रहे हैं। लेकिन कुछ जगहों में गुरु रविदास जयंती, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती या फिर शिवाजी महाराज जयंती की वजह से भी स्कूल बंद रह सकते हैं। ये छुट्टियां उन राज्यों में मनाई जाती हैं, जहां पर इन त्योहारों का क्षेत्रीय या फिर सांस्कृतिक महत्व है।
फरवरी में कब-कब रहेगा अवकाश ? February School Holiday
1 फरवरी को गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है। ये पर्व पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल और मध्य प्रदेश में मनाया जाता है। इस मौके पर इन राज्यों में सरकारी और प्राइटेव स्कूलों की छुटटी रहती है।
12 फरवरी को स्वामी विवेकानंद सरस्वती जयंती है।
15 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। ये देशव्यापी धार्मिक त्योहार है लेकिन 2026 में ये रविवार को पड़ रहा है।
15 फरवरी को ही लुई-नगाई-नी (मणिपुर) में छुट्टी रहेगी। ये पर्व राज्य की आदिवासी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। ऐसे में राज्यों में स्कूलों में छुट्टी संभव है।
18 फरवरी को लोसर (सिक्किम) में छुट्टी रहेगी। ये सिक्किम का प्रमुख बौद्ध पर्व है। इस दिन शैक्षणिक संस्थान बंद रह सकते हैं।
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का अवकाश रहेगा। महाराष्ट्र में ये बड़े स्तर पर मनाया जाता है ऐसे में स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी रहती है।
