Explained : नौकरी की खोज आसान करेगा NCS, बेरोजगार युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख
- Authored by: कुसुम भट्ट
- Updated Feb 4, 2026, 01:53 PM IST
NCS Portal : नौकरी की चाह रखने वालों और नौकरी देने वालों के लिए सरकार ने एक शानदार मंच तैयार किया है, जो युवाओं को नौकरी दिलवाने या फिर उनकी स्किल्स को अपग्रेड करने का काम करता है। इस मंच के ढेरों फायदे हैं और इससे भविष्य में करियर की राह आसान करने में काफी मदद भी मिलती है। 20 जनवरी 2026 तक एनसीएस पोर्टल पर 2.23 करोड़ से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ये आंकड़ा साफ बताता है कि युवाओं में इस पोर्टल का क्रेज कितनी तेजी से बढ़ रहा है। चलिये बात करते हैं सरकार के इस शानदार इनिशिएटिव की...
What is NCS
What is NCS Portal : आज के दौर में नौकरी की तलाश मात्र एक डिग्री तक ही सीमित नहीं रह गई है। सही जानकारी, सही मार्गदर्शन और सही मौके तक पहुंच, किसी भी युवा के करियर की असली जरूरत है। इसी जरूरत को समझते हुए एक ऐसा पोर्टल भारत सरकार ने शुरू किया, जहां नौकरी की तलाश कर रहे युवा जुड़ सकें। नौकरी की चाह करने वाले युवाओं और नियोक्ताओं के बीच ये एक ब्रिज की तरह काम करता है। इस लेख में चलिये जानते हैं एनसीएस (National Career Service) पोर्टल के बारे में...
किस मंत्रालय ने की शुरुआत ?
युवाओं को रोजगार के लिए इधर उधर ना भटकना पड़े, इसलिए इस पोर्टल को भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। राष्ट्रीय करियर सेवा या एनसीएस एक ऐसा पोर्टल है, जो युवाओं के लिए पूरी तरह से फ्री है, जिसे श्रम व रोजगार मंत्रालय ने बनाया है। इसका उद्देश्य युवाओं को निजी और सरकारी नौकरियां, अप्रेंटिसशिप, रोजगार मेला और करियर काउंसलिंग से जोड़ता है। ये प्लेटफॉर्म न सिर्फ नौकरी की जानकारी देता है, बल्कि युवाओं को उनके इंट्रस्ट के हिसाब से करियर को चुनने में भी मदद करता है।

https://betacloud.ncs.gov.in/
एनसीएस पोर्टल के मुख्य उद्देश्य...
- नौकरी की चाह रखने वालों और नियोक्ताओं को एक मंच पर लाना।
- युवाओं को रोजगार के बेहतर और पारदर्शी अवसर देना।
- बेरोजगारी की समस्या को कम करना।
- करियर से जुड़े सही मार्गदर्शन और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देना।

@AkashvaniAIR
एनसीएस पोर्टल (NCS Portal) के क्या हैं फायदे ? National Career Service Benefits:
20 जनवरी 2026 तक एनसीएस पोर्टल पर 2.23 करोड़ से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ये आंकड़ा साफ बताता है कि इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता युवाओं के बीच कितनी ज्यादा बढ़ी है। इस पोर्टल के जरिये युवाओं को न सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी खोजने में मदद मिलती है। इसके जरिये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में नौकरी मिल सकती है। यहां करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी मिलता है। अप्रेंटिसशिफ और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी युवाओं को दी जाती है। डिजिटल स्किल भी सिखाई जाती है। साथ ही युवाओं को करियर काउंलिंग देने के साथ-साथ उनका स्किल डेवलपमेंट भी किया जाता है।
देशभर से जुड़े हुए हैं काउंसलर
एनसीएस की सबसे बड़ी खासियत इसका करियर काउंसलिंग नेटवर्क है। देशभर में 1,1180 से भी ज्यादा करियर काउंसलर इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं, जो युवाओं को सही करियर ऑप्शन चुनने में मदद करते हैं। इसके अलावा अब तक देशभर में इसके 55 लाख ऑनलाइन और ऑफलाइन करियर मार्गदर्शन सत्र भी करवाए जा चुके हैं। योजना के तहत युवाओं को डिजिटल स्किल और प्रोफेशल स्किल से जुड़े कोर्स भी करवाए जाते हैं।

@AkashvaniAIR
कितनी नौकरियां करवाई उपलब्ध ?
संसद में इस पोर्टल से जुड़ी जानकारी देते हुए श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए कहा था कि 20 नवंबर तक एनसीएस पोर्टल पर 8.17 करोड़ से भी ज्यादा नौकरियां उपलब्ध करवाई गई हैं। इसमें महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों के लिए भी बराबर मौके दिए गए। इस दौरान 6.02 करोड़ से ज्यादा नौकरी चाहने वाले युवाओं ने पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
भरोसेमंद पोर्टल बना एनसीएस
आज के समय में राष्ट्रीय करियर सेवा भारत के युवाओं के लिए एक भरोसेमंद और फायदेमंद मंच बन चुकी है। ये न सिर्फ नौकरी खोजने का एक जरिया है, बल्कि करियर को सही दिशा देने का एक मजबूत माध्यम भी है। अगर युवाओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिल जाए तो उनके लिए रोजगार की राह काफी आसान बन सकती है। ऐसे में NCS इस दिशा में काफी अहम कदम साबित हो रहा है।