EMRS Tier 2 Answer Key 2026 : एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (Eklavya Model Residential Schools) (EMRS) ने आज यानी 13 मई को टियर 2 आंसर की जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार 22 से लेकर 25 मार्च 2026 की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट nest.tribal.gov.in है।
बताते चलें कि इस परीक्षा का आयोजन 22 से लेकर 25 मार्च 2026 को किया गया था। ये राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति द्वारा EMRS कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित हुई थी। इसमें प्रधानाचार्य, पीजीटी, टीजीटी, छात्रावास वार्डन, स्टाफ नर्स और लेखाकार समेत कुल 7267 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
ओएमआर रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध : EMRS Tier 2 Answer Key 2026
जिन उम्मीदवारों ने EMRS परीक्षा दी है, वे अब अपनी Answer Key देख और प्राप्त कर सकते हैं। Answer Key के साथ-साथ, उम्मीदवारों के लिए स्कैन की गई OMR Response Sheet भी उपलब्ध है।
EMRS Tier 2 Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें? How to Download EMRS Tier 2 Answer Key :
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपनी Tier 2 Answer Key आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:
- NESTS के ऑफिशियल पोर्टल nests.tribal.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद Recruitment या Latest Updates सेक्शन पर जाएं।
- जिन खास पदों के लिए आपने अप्लाई किया है, उनके लिए "EMRS Tier 2 Answer Key 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- अपना अनुमानित स्कोर कैलकुलेट करने के लिए PDF के साथ-साथ अपनी स्कैन की हुई OMR शीट भी देखें और चेक करें।
- भविष्य में काम आने के लिए Answer Key PDF डाउनलोड करें और सेव कर लें।
EMRS ने उन सभी उम्मीदवारों के लिए EMRS Tier 2 Answer Key 2026 ऑनलाइन PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जो मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें सभी पेपर्स और सब्जेक्ट सेट्स के सही जवाब दिए गए हैं, जिससे उम्मीदवार अपने जवाबों की जाँच कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर देख सकते हैं; जो उनके लिए बहुत जरूरी है। Answer Key के अलावा, उम्मीदवार आधिकारिक लॉगिन पोर्टल के जरिए अपनी OMR रिस्पॉन्स शीट्स भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
