एजुकेशन

Education News: बिहार खेल विश्वविद्यालय राजगीर को मिली AIU की सदस्यता, जानें क्या होगा इससे फायदा

Bihar Sports University: बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) की सदस्यता मिल गई है। इस सदस्यता के साथ बिहार खेल विश्वविद्यालय अब उन प्रमुख शिक्षण संस्थानों के समूह में शामिल हो गया है जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, सहयोग और नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं।

Image

Bihar Sports University

Bihar Sports University: बिहार खेल विश्वविद्यालय ने एक मील का पत्थर हासिल कर लिया है। राजगीर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) की सदस्यता मिल गई है। दरअसल, विश्वविद्यालय ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, जिस अब मंजूरी मिल गई है। बता दें कि AIU भारत में विश्वविद्यालय शिक्षा के मानकों को निर्धारित करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित संगठन है।

AIU सदस्यता से बिहार खेल विश्वविद्यालय को क्या-क्या लाभ मिलेंगे ?

इस सदस्यता के साथ बिहार खेल विश्वविद्यालय अब उन प्रमुख शिक्षण संस्थानों के समूह में शामिल हो गया है जो शैक्षणिक उत्कृष्टता, सहयोग और नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं। बता दें कि AIU सदस्यता से बिहार खेल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक मंचों और चर्चाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों के साथ अनुसंधान और खेल विकास में सहयोग का मार्ग। इसके साथ ही खेल विज्ञान प्रबंधन और कोचिंग में छात्रों और शिक्षकों को अधिक अवसर मिलेगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article