DM And SDM Difference In Hindi: अक्सर लोगों के मन में प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर कई तरह के सवाल (DM And SDM Difference) रहते हैं। खासकर लोग डीएम और एसडीएम के बीच अंतर को लेकर कंफ्यूज (DM And SDM Salary) होते हैं। बता दें डीएम यानी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट एक भारतीय प्राशासनिक सेवा का अधिकारी (DM And SDM Full Form) होता है। डीएम को जिले का मुखिया भी कहा जाता है। वह किसी भी एक जिले के सामान्य प्रशासन का सबसे सीनियर एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और मुख्य प्रभारी होता है। डीएम को जिला कलेक्टर भी कहा जाता है।
वहीं एसडीएम का फुलफॉर्म सब डिविजनल मजिस्ट्रेट होता है, यह एक तहसील या उपखंड का सर्वोच्च अधिकारी होता है। इनका चयन राज्य स्तर की प्रशासनिक परीक्षा के जरिए किया जाता है। इनको भी ठीक आईएएस अधिकारी की तरह सुविधाएं मुहैया करवाई जाती हैं। हालांकि अक्सर लोग डीएम एसडीएम के कार्य सैलरी व सुविधाओं को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं। यहां आप डीएम एसडीएम के बीच अंतर, सैलरी व सुविधाओं के बारे में जान सकते हैं।
