एजुकेशन

Dhanteras Essay in Hindi: क्यों मनाया जाता है धनतेरस त्योहार, देखें आसान और शॉर्ट हिंदी निबंध

Essay on Dhanteras in Hindi: दीपावली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। धनतेरस सभी के घर बड़े धूम-धाम से मनता है। व्यापारी इस त्योहार को ज्यादा हर्षो उल्लास से मनाते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को धनतेरस पर निबंध लिखने को कहा जाता है। ऐसे में धनतेरस पर एक शानदार, आसान और शॉर्ट निबंध यहां देख सकते हैं।

Image

धनतेरस पर निबंध

Photo : Times Now Digital

Essay on Dhanteras in Hindi: धनतेरस का त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। रोशनी और प्रकाश के पर्व दीपावली से पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस के दिन धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। स्कूलों और कॉलेजों में धनतेरस पर निबंध (Dhanteras Essay in Hindi) लिखकर छा जाना चाहते हैं तो यहां एक शानदार, आसान और शॉर्ट निबंध यहां देख सकते हैं।

Why we Celebrate Dhanteras: क्यों मनाया जाता है धनतेरस?

धनतेरस के दिन धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस पर्व को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्योहार दिवाली के आगमन का प्रतीक है। इस साल धनतेरस 28 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार का महत्व धन, संपत्ति और आरोग्य से जुड़ा हुआ है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं। वहीं, मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा आर्थिक समृद्धि के लिए की जाती है।

Essay on Dhanteras in Hindi: धनतेरस पर निबंध

धनतेरस का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। इसे दीपावली के आगमन का संकेत भी कहते हैं। धनतेरस के मौके पर धन्वंतरि, कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ये तीनों देवता आर्थिक समृद्धि और आरोग्य के लिए पूजे जाते हैं। धनतेरस के मौके पर आयुर्वेद के देवता कहे जाने वाले धन्वंतरि की पूजा होती है। भगवान धन्वंतरि हिंदू धर्म में सबसे अधिक पूजनीय देवताओं में से एक हैं। कहा जाता है समुद्र मंथन के समय प्रकट हुए थे।

देवी लक्ष्मी धन की देवी होती हैं। धनतेरस के मौके पर घर की सफाई करके घर में दीर जलाया जाता है। दीप जलाने का उद्देश्य घर के आंगन और मुख्य द्वार को रोशन किया जाता है ताकि धन की देवी का आगमन अच्छे से हो सके। वहीं, कुबेर को धन का स्वामी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कुबेर की पूजा करने से धन संपत्ति में विस्तार होता है। ऐसे में धनतेरस एक बेहद रोचक और मान्यताओं से भरा महत्वपूर्ण त्योहार है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article