Delhi School Hybrid Mode: प्रदूषण का कहर: दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड मोड में कराई जाएंगी कक्षा 9 और 11 तक की पढ़ाई
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Dec 14, 2025, 07:57 AM IST
Delhi School Hybrid Mode Restriction: दिल्ली में ग्रैप 4 लागू होने के बाद शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी विद्यालयों को कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं तक हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है। ऐसे में कक्षा 9 और 11वीं तक तक कक्षाएं अब हाइब्रिड मोड पर चलाई जाएंगी।
Delhi School Hybrid Mode Restriction: दिल्ली के स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं तक हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं
Delhi School Hybrid Mode Restriction: दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले (Delhi School Hybrid Mode) रहा है। बीते दिनों कुछ जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 450 के पार दर्ज किया (Delhi School Hybrid Mode Restriction) गया है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी विद्यालयों को कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं तक हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया। यह निर्देश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP 4) के चौथे चरण को लागू करने के बाद दिया गया है।
Delhi School Hybrid Mode: कक्षा 9वीं और 11वीं तक हाइब्रिड मोड में चलेंगे कक्षाएं
जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षा विभाग एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया जाता है कि वे कक्षा 9वीं और 11वीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों में हाइब्रिड मोड में कक्षाएं संचालित करें यानी फिजिकल और ऑनलाइन दोनों मोड में (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो) तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक इसका पालन करें।
Delhi School Hybrid Mode: स्कूलों का निरीक्षण करें
आदेश में कहा गया है कि सभी विद्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे इस सूचना को छात्रों के अभिभावकों तक तुरंत पहुंचाएं। परिपत्र में आगे कहा गया है सभी शिक्षा निदेशालय (जोन/जिला) से अनुरोध है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों का दौरा करें और यह सुनिश्चित करें कि उपरोक्त निर्देशों का सुचारू रूप से पालन हो रहा है।
Delhi School Hybrid Mode Classes: लगातार बढ़ रहा है एक्यूआई लेवल
बीते दिनों सीएक्यूएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई शाम 4 बजे 431 दर्ज किया गया था, उसमें वृद्धि का रुझान देखा गया और धीमी हवा की गति, स्थिर वातावरण, प्रतिकूल मौसम मापदंडों और मौसम संबंधी स्थितियों तथा प्रदूषकों के अपर्याप्त फैलाव के कारण शाम 6 बजे यह 446 दर्ज किया गया।