एजुकेशन

Delhi NCR School Closed Due To Pollution: खराब हुई हवा, गैस चैंबर बने दिल्ली-नोएडा! क्या बंद होंगे एनसीआर के स्कूल

Delhi NCR School Closed Due To Pollution 2024, School Closed Due to Pollution In Delhi, Ghaziabad, Noida: दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आज सुबह से धुंध की चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार दिल्ली में सुबह के समय धुंध की चादर छाई है और शहर में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच छात्र लगातार यह जानना चाहते हैं कि क्या दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के स्कूल बंद रहेंगे।

Image

दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम

सफर ऐप के मुताबिक, दिल्ली में सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक्यूआई 375 दर्ज किया गया। नोएडा में एक्यूआई 380 है। पूरे एनसीआर में विजिबिलिटी काफी कम है। गुरुग्राम में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया। नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक हवा बेहद खराब स्तर पर पहुंच चुकी है।

School Closed In Noida Today: बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल?

नोएडा के स्कूलों के छात्र भी लगातार स्कूलों में अवकाश को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें यहां भी राज्य सरकार के शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन की ओर से छुट्टी को लेकर किसी प्रकार का कोई आदेश नहीं दिया गया है। ऐसे में यहां भी आज सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुले हैं।

Delhi School Closed Due To Pollution: क्या आज बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को पूरी तरह से एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। हालांकि स्कूल में छुट्टी को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में आज सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खुलेंगे। दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण के चलते असेंबली नहीं लग रही है। साथ ही स्पोर्ट्स के पीरियड में भी बच्चों को बाहर नहीं निकाला जा रहा है।

School Closed Due To Pollution In Gurugram: क्या गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूल में आज छुट्टी?

गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूलों की बात करें तो, यहां भी स्कूलों में प्रदूषण के चलते पूरी तरह से एहतियात बरता जा रहा है। छात्रों को क्लास से बाहर नहीं निकाला जा रहा है। बता दें गुरुग्राम और फरीदाबाद के सभी स्कूल, कॉलेज आज खुले हैं।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article