एजुकेशन

CUET UG Result 2024 Date: आ गया अपडेट! इस दिन जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी का रिजल्ट, डाउनलोड करें आंसर की

CUET UG Result 2024 Date And Time: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 30 जून को सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी कर (CUET UG Result 2024 Date) सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा (CUET UG Result 2024 Date Date And Time) दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

CUET UG Result 2024 Date: यहां देखें सीयूईटी यूजी रिजल्ट की तारीख

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द जारी हो सकता है सीयूईटी यूजी का रिजल्ट।
  • देशभर के कुल 379 शहरों में आयोजित की गई थी सीयूईटी यूजी की परीक्षा।
  • रिजल्ट के साथ जारी होगी फाइनल आंसर की।

CUET UG Result 2024 Date And Time: सीयूईटी यूजी रिजल्ट को लेकर अहम सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एक से दो दिन के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर (CUET UG Result) सकता है। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को समय (CUET UG Result 2024 Date) दिया जाएगा। वहीं आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। एनटीए को ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक 30 जून को रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकेंगे।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से इस बार कॉमन यूनिवर्सिटी एग्जामिनेशन एंट्रेंस टेस्ट 15 मई, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के कुल 379 शहरों व विदेश के कुल 26 केंद्रों पर निर्धारित थी। इसके लिए कुल 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप बाय स्टेप अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check CUET UG Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CUET UG Result 2024 लिंक पर क्लिक करें.
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CUET UG Answer Key 2024: कब जारी होगी फाइनल आंसर की

एनटीए के करीबी सूत्रों की मानें तो सीयूईटी यूजी की फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ जारी की जा सकती है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही अभ्यर्थियों को यहां सूचित कर दिया जाएगा।

CUET UG Result: एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन

ध्यान रहे सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद विश्वविद्यालय आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में उन कॉलेजों का चयन कर सकेंगे, जिन्हें उन्होंने सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में चुना है। आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट प उपलब्ध होगा।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article